Blogger templates

Work from Home, If You Expert in Mobile (Social Media Work) Contact

Showing posts with label आ0 'अनामिका वैश्य आईना' जी. Show all posts
Showing posts with label आ0 'अनामिका वैश्य आईना' जी. Show all posts

Wednesday, August 09, 2023

भारतीय संस्कृति :- अनामिका वैश्य आईना

विषय- संस्कृति हमारी
विधा- पद्य

सबसे प्यारी सबसे अनोखी
संस्कृति हमारी सबसे चोखी..

मन अरु मान सदा रहे सबका 
नेहत्व भावपूरित इंसान रब का..

शीश झुकाना ही हमें सिखाये
प्रत्येक जीव से प्रेम करे बताये..

सौहार्दपूर्ण सब व्यवहार करें
दानदया का भाव आधार करें..

मृदुभाषिक और सहनशील हों 
संस्कृति संस्कार गतिशील हों..

सब समान ईश्वर की संतानें
नमस्ते गुण संस्कृति से जाने..

आयुर्वेद है पहचान हमारी
योग साधना साधु उपकारी..

संस्कृति से ईश्वर पहचाना
अद्भुत शक्ति साथ है जाना..

विपत्ति मे सहयोग भाव हो
संयुक्त राष्ट्र सुख का गाँव हो..

अपनापन-आदर-समता-पाया
तन-मन भी संस्कृति से सजाया..

#अनामिका_वैश्य_आईना
#लखनऊ

 
Design by Wordpress Theme | Bloggerized by Free Blogger Templates | JCPenney Coupons